जिलेभर के विभिन्न प्रखंडों से आए 82 फरियादियों ने अपनी शिकायत दर्ज

110

जिलाधिकारी, मोतिहारी की अध्यक्षता में डॉक्टर राधाकृष्णन सभागार ,मोतिहारी में जनता दरबार का आयोजन किया गया ।

जिलेभर के विभिन्न प्रखंडों से आए 82 फरियादियों ने अपनी शिकायत दर्ज कराई ।

फरियादियों से सीधा संपर्क स्थापित करते हुए उन्होंने आश्वस्त किया कि उनकी शिकायतों को शीघ्र ही विधिसंगत निदान किया जाएगा ।

स्वास्थ्य, शिक्षा, आपूर्ति, पंचायती राज विभाग, भूमि विवाद, अतिक्रमण वाद, राजस्व आदि विभाग के आवेदन को शीघ्र निष्पादन हेतु उन्होंने आवश्यक दिशा निर्देश दिए ।

इस अवसर पर , जिला आपूर्ति पदाधिकारी, डीपीओ आईसीडीएस, विशेष कार्य पदाधिकारी गोपनीय शाखा, कार्यपालक अभियंता विद्युत प्रमंडल, जिला जनसंपर्क पदाधिकारी आदि उपस्थित थे ।