ढाका में अनुमंडलिए अस्पताल का उद्घाटन किया गया

149

जिलाधिकारी , मोतिहारी द्वारा अनुमंडलीय अस्पताल ,ढाका मे सघन दस्त नियंत्रण पखवाड़ा कार्यक्रम का दीप प्रज्जवलित कर विधिवत् उद्घाटन किया गया।

कार्यक्रम में 5 साल से छोटे बच्चों के बीच ORS एवं जिंक का वितरण किया गया।

01 जून से 15 जून तक संचालित सघन दस्त नियंत्रण पखवाड़ा कार्यक्रम में आशा के माध्यम से ORS का पाॅच वर्ष से कम उम्र वाले बच्चों के घरों में प्रति बच्चा 1-1 पाॅकेट का वितरण किया जाएगा।

जिलाधिकारी महोदय द्वारा सधन दस्त नियंत्रण पखवाड़ा के जागरूकता हेतु प्रचार – वाहन रथ को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया गया ।

ANM प्रशिक्षण स्कूल, अनुमंडलीय अस्पताल , ढ़ाका के सभागार में अनुमंडल स्तरीय सभी प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारियों, प्रखंड स्वास्थ्य प्रबंधक, लेखा प्रबंधक,प्रंखड अनुश्रवण मूल्यांकन सहायक, बी0 सी0 एम0 एवं जिला स्तरीय स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियो के साथ स्वास्थ्य विभाग की सभी indicator पर विस्तृत रूप से समीक्षा की गई।

जिलाधिकारी महोदय द्वारा अस्पताल कैम्पस में नव निर्मित अनुमंडलीय अस्पताल – ढ़ाका का जायजा लिया गया।

    जिले का सबसे लोकप्रिय स्कूल

BMSICL के अधिकारियों को निर्देश देते हुए उन्होंने कहा कि दिनांक 20.06.2023 तक HAND OVER करना सुनिश्चित करें ।

इस नवनिर्मित अस्पताल में OPD,IPD,NCD, CLINIC,AES/JE वार्ड, दंत विभाग, ऑपरेशन थिएटर ,महिला प्रसव कक्ष, दवा वितरण, आयुष्मान भारत कार्यक्रम आदि कार्य संचालित होते है, साथ ही आपातकालीन सेवा भी प्रदान की जाती है । जिसमे मुख्य रूप से सड़क दुर्घटना, मारपीट से घायल, स्नेक वाइट का समुचित इलाज किया जाता है।