जिलाधिकारी द्वारा शहर भर के संचालित निबंधित/ अनिबंधित /वैध/ अवैध/ अल्ट्रासाउंड केंद्र का निरीक्षण किया गया

289

जिलाधिकारी महोदय के निर्देशानुसार  दिनांक 1 जून 23 को अनुमंडल पदाधिकारी सदर मोतिहारी ,अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी, प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी, प्रखंड विकास पदाधिकारी , सदर मोतिहारी के द्वारा शहर भर के संचालित निबंधित/ अनिबंधित /वैध/ अवैध/ अल्ट्रासाउंड केंद्र का निरीक्षण किया गया ।

निरीक्षण के क्रम में गोदावरी अल्ट्रासाउंड हॉस्पिटल चौक, मोतिहारी,

विद्या अल्ट्रासाउंड हॉस्पिटल चौक, मोतिहारी ,कृष्णा अल्ट्रासाउंड हॉस्पिटल रोड, मोतिहारी, कुमार अल्ट्रासाउंड हॉस्पिटल रोड, मोतिहारी

को सेंटर का संचालन मानक अनुरूप नहीं पाए जाने पर सील किया गया ।

शिवम अल्ट्रासाउंड हॉस्पिटल चौक मोतिहारी, जनता अल्ट्रासाउंड हॉस्पिटल रोड ,मोतिहारी बंद पाया गया।

संध्या अल्ट्रासाउंड हॉस्पिटल चौक मोतिहारी को मानक के अनुरूप न होने के कारण बंद करने का निर्देश दिया गया ।

एमटी के, अल्ट्रासाउंड डायग्नोसिस सेंटर हॉस्पिटल रोड मोतिहारी को अल्ट्रासाउंड मानक के अनुरूप सुविधा उपलब्ध कराते हुए सेंटर संचालन करने का निर्देश दिया गया ।