मोतिहारी डीएम ने अरेराज अनुमण्डलीय अस्पतालका किया औचक निरीक्षण
MOTIHARI : मोतिहारी डीएम सौरभ जोरवाल द्वारा बुधवार को अरेराज अनुमंडलीय अस्पताल का औचक निरीक्षण किया गया। डीएम ने अनुमंडलीय अस्पताल के ओपीडी, एक्सरे कक्ष, दंत विभाग, वाह्य कक्ष, महिला वाह्य रोगी कक्ष, प्रसव कक्ष, लैब, इमरजेंसी रूम, दवा वितरण केन्द्र, अल्ट्रासाउंड, एईएस व जेई वार्ड, ऑपरेशन थियेटर, सहित अन्य वार्डों का जायजा लिया।
साथ ही मरीज व मरीजों के परिजनों से कर्मचारियों द्वारा दिये जा रहे उपचार व सुविधाओं की जानकारी प्राप्त किया। वही अस्पताल उपाधीक्षक डॉ उज्वल कुमार को कई आवश्यक निर्देश दिए।










