10लाख दो नहीं तो..पर्चा चिपकाकर रंगदारी मांग रहे बदमाश
मोतिहारी:- पूर्वी चंपारण जिले में अपराधी बेखौफ हो चुके हैं। अपराधियों ने लोगों के घरों पर पर्चा चिपका कर रंगदारी मांगनी शुरु कर दिया है, वो भी लाल रंग की स्याही से लिखकर ताजा, मामला हरसिद्धि थाना क्षेत्र का है। जहां एक ‘चिरान मील मालिक संजय सिंह’ और ‘पशु चिकित्सक छोटेलाल’ के घर पर पर्चा चिपका कर अपराधियों ने 10 लाख रुपये की रंगदारी मांगी है।









