पिस्टल के साथ युवक को किया गिरफतार

355

हरसिद्धि के बैरियाडीह पंचायत के नवमी गांव में मंगलवार रात्रि पुलिस ने छापेमारी की। जहां एक देशी पिस्टल वह दो कारतूस के साथ एक युवक को गिरफ्तार किया गया युवक धवही के अमर पटेल का पुत्र इंद्र पटेल है। अरेराज डीएसपी रंजन कुमार ने बताया कि गुप्त सूचना पर पुलिस की कार्रवाई में उक्त सफलता मिली है।

उन्होंने बताया कि सुचना मिली की एक युवक हथियार के साथ अपने घर से बाहर जा रहा है त्वरित कार्यवाई करते हुए उक्त युवक को गिरफ्तार किया गया और तलाशी के दौरान उसके पाकेट से गोली बरामद हुई।

गिरफ्तार युवक के निशानदेही पर उसके घर के पीछे छुपा कर रखा हुआ देशी पिस्टल को बरामद कर लिया गया। मामले में FIRदर्ज कर गिरफ्तार युवक को बुधवार को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया। छापेमारी में थानाध्यक्ष विक्रांत सिंह, दारोगा रविरंजन कुमार जमादार सुबोध सिंह सहित पुलिस बल के जवान शामिल थे