मोतिहारी जिलाधिकारी, भ्रमण कार्यक्रम के दौरान नगर निगम क्षेत्र अंतर्गत सत्याग्रह शताब्दी पार्क, मोतिहारी का निरीक्षण करने पहुंचे ।

निरीक्षण के दौरान पार्क के विकास कार्यों को लेकर मौजूद प्रशासनिक पदाधिकारियों से उन्होंने बातचीत की ।
पार्क के विकास हेतु संबंधित पदाधिकारी को उन्होंने आवश्यक दिशा निर्देश दिए।

उक्त मौके पर प्रशिक्षु समाहर्ता, अनुमंडल पदाधिकारी सदर, जिला वन प्रमंडल पदाधिकारी, नगर आयुक्त नगर निगम सहित अन्य प्रशासनिक पदाधिकारी मौजूद थे…










