मोतिहारी: पूर्वी चंपारण के हरसिद्धि प्रखंड के सोनबरसा गांव वार्ड संख्या 07 मे शनिवार की रात गैस सिलेंडर फटने से आग लग गई जिसमे दर्जनों लोग घायल हो गए . धमाका इतना जोरदार था कि आवाज सुन गांव वाले दौड़ कर धटना स्थल तक पहुंचे धमाके से आसपास का इलाका दहल उठा. स्थानीय लोगों की मानें तो मवेशी को मच्छर से निजात दिलाने के लिए घास की घूर लगाई गई थी. ऐसा लगता है कि उसी से आग लग लगी है.
घटना के बाद से पूरे गांव में चीख पुकार मची है. लोगों का कहना है कि रात के करीब 11:00 बजे लोग सोने ही जा रहे थे कि यह हादसा राघो पासवान के घर में हो गया इस घटना में किसी व्यक्ति के हताहत होने कि सूचना नहीं मिली है परंतु घर में रखे हुए चावल ,गेहूं, कपड़ा, गहने और घर कि पेटी में रखे जमीन के कागज, बेटी की शादी के लिए रखे करीब एक लाख पचास हजार रुपए, एवं 5 बकरी, साइकल, सहित अन्य समान जल गए।

घटना कि सूचना मिलते ही जिला परिषद पति राजेंद्र यादव एवं अंचलाधिकारी चंद्रशेखर तिवारी घटना स्थल पर पहुंच कर घटना कि जानकारी ली और पीड़ित पारिवार को अस्वस्थ किया कि जो भी सरकारी सहायता मिलनी चाहिए पुरा दिलाने का प्रयास किया जाएगा।
रिपब्लिक 7 भारत/ अरुण शर्मा










