गांधी चौक लखौरा के समीप दूध वाला रेस्टोरेंट स्वीट एण्ड नमकीन का भव्य उद्घाटन पूर्व भाजपा के पूर्व जिला उपाध्यक्ष ज्योति नारायण चौधरी और आर के मिशन एजुकेशनल वेलफेअर। के अध्यक्ष रौशन कुमार ने संयुक्त रूप से फीता काट कर किया 
उद्घाटन के बाद आर के मिशन एजुकेशनल वेलफेअर ट्रस्ट के अध्यक्ष रौशन कुमार ने कहा कि लखौरा क्षेत्र में लगातार दुकानों की संख्या में इजाफा हो रहा है स्वादिष्ट और लजीज मिठाई के लिए लखौरा वासी हमेशा उत्सुक रहते हैं लखौरा में इस तरह के मिष्ठान भंडार का उद्घाटन होना ग्रामीणों के लिए काफी हर्ष की बात है । होटल के संचालक पूर्व में लंबे समय से मिष्ठान भंडार चला रहे हैं और अब लखौरा वासियों को उनके द्वारा शानदार एवं लजीज मिठाई ग्रामीणों को मिलेगा दूध वाला रेस्टुरेंट के प्रोपराइटर दीपू कुमार चौधरी को बहुत-बहुत धन्यवाद और शुभकामनाएं दिया ।

मौके पर दुकान के संचालक दीपू कुमार ने बताया कि पूर्व में उनका मिष्ठान भंडार मोतिहारी जिले के रक्सी सिनेमाघर के बगल मे वर्षों से चल रहा था मोतीहारी वासियो को स्वादिष्ट और लजीज मिठाईयो का स्वाद व वर्षों से दे रहे थे । अब वही स्वाद लखौरा क्षेत्रवासियों को भी मिलेगा ग्रामीणों कि भी दिली इच्छा थी की एक अच्छी मिष्ठान भंडार हो, जिसे ध्यान में रखते हुए दीपू कुमार चौधरी जी द्वारा स्वीट एंड नमकीन दुकान का उद्घाटन किया गया और उद्घाटन के मौके पर उन्होंने बताया कि उनके मिष्ठान भंडार में पनीर, शुद्ध घी खोआ, रसगुल्ला सहित सभी प्रकार की मिठाई एवं नमकीन के साथ चयनिज डिस ( बर्गर, पिज़ा, मोमो और चौमिग ) उपलब्ध है ।
उद्घाटन समारोह में मौके पर उपस्थित गणमान्य लखौरा थाना प्रभारी दीपक कुमार, मुखिया राम चंद्र साह ग्राम पंचायत राज पकड़िया शिक्षक बसंत कुमार राय,छबीलाल राय लखौरा थाना के चौकीदार,राहुल कुमार भी उपस्थित थे










