साउथ इंडियन खाने और अपने रेट्रो लुक के लिए विख्यात  ऐटीन कैफ़े हाउस

177

मोतिहारी वासियों के लिए बड़ी खुशखबरी ऐटीन कैफ़े हाउस  खुल गई है, जहां लजीज खाने का मजा लिया जा सकेगा। साउथ इंडियन खाने और अपने रेट्रो लुक के लिए विख्यात  ऐटीन कैफ़े हाउस  का शुभारंभ ज्ञान बाबु चौक पर वि मार्ट के ऊपर किया गया। पहली एयर कंडीशन कैफे का उद्घाटन नगर निगम कि बहु चर्चित मेयर प्रीति गुप्ता  ने किया। इस मौके पर बतौर मुख्य अतिथि

के साथ उप मेयर लाल बाबू प्रसाद गुप्ता, समाज सेवी अजय गुप्ता, प्रॉपराइट बिहारी प्रसाद कुशवाहा, डायरेक्ट अर्जुन राज, सरिता कुमारी, रमेश गुप्ता सलेन्द्र कुमत पार्षद पुत्र शकील अंसारी  भी मौजूद रहे।

जिले का सबसे लोकप्रिय स्कूल
 ऐटीन कैफ़े हाउस के संचालक अर्जुन कुमार ने कहा कि  साउथ इंडियन फूड व्यजन स्वाद के लिए शहर में अपनी एक अलग पहचान बनाने वाला यह पहला कैफे  है जो एयर कंडीशन भी है। यहां बैठने के लिए करीब 18 लोगों की जगह है। साथ ही सर्विस के लिए 15 लोगों का स्टाफ होगा। इसके अलावा इस ब्रांच में उनके मैन्यू में एक नई चीज जोड़ी गई है और वह है छोले भट्टूरे। कैफे के प्रॉपराइट बिहारी प्रसाद कुशवाहा  के अनुसार सोसाइटी ने तय किया है कि कस्टमर्स की डिमांड और सुझाव को देखते हुए बाद में मैन्यू में कई नई आइटम भी जोड़ी जा सकता हैं। पहले दिन शुभारंभ के बाद से ही पूरे दिन हर उम्र वर्ग के लोगों की यहां भीड़ देखी गई। इनमें बुजुर्गों से लेकर युवा और कामकाजी लोग शामिल रहे