बेतिया सज्जाद पब्लिक उर्दू लाइब्रेरी के द्वारा विधान पार्षद आफाक हैदर को किया गया सम्मानित

118

विधान पार्षद ने कहा कि शिक्षा सबसे जरूरी चीज है, तभी बिहार तरक्की की ओर बढ़ेगा 2024 में चुनाव होना हैं अगर सरकार का कार्य सही नहीं रहा तो बिहार सरकार को जनता करारा जवाब देगी*

बेतिया- सज्जाद पब्लिक उर्दू लाइब्रेरी के द्वारा जंगी मस्जिद बेतिया में विधान पार्षद आफाक हैदर का अभिनंदन एवं सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में वर्तमान में स्कूली शिक्षा एवं बच्चों के भविष्य पर विशेष चर्चा किया गया। कार्यक्रम का संचालन डॉ नसीम अहमद नसीम, अध्यक्षता डॉ जावेद कमर ने किया। विधान पार्षद आफाक हैदर ने कहा कि बिहार सरकार के रवैया से सभी शिक्षक परेशान हैं, और यही नहीं बिहार के बच्चे एवं बच्चियों का शिक्षा के क्षेत्र में उज्जवल भविष्य नहीं दिख रहा है। बिहार सरकार को चाहिए सही समय पर सही तरीके का निर्णय लेकर बिहार के बच्चों का उज्जवल भविष्य का कार्य करें।

ऐसे भी 2024 में चुनाव हैं अगर सही तरीके से सरकार का कार्य नहीं रहा तो करारा जवाब जनता देगी। बिहार सरकार के विकास पुत्र नीतीश कुमार से मैं यही कहना चाहता हूं कि बिहार में पढ़ने और पढ़ाने का एक अच्छा माहौल बनाएं। ताकि हमारे बिहार के बच्चे एवं बच्चियां शिक्षा को हासिल करके अपने मुकाम तक पहुंच सके। जिस घर में शिक्षा होगी। उस घर से गरीबी दूर भागेगी। शिक्षा एक ऐसी रोशनी है अंधेरे को भी उजाला में बदल देती है। बिहार सरकार के तेजतर्रार मुख्यमंत्री नीतीश कुमार से मिलकर इस पर विशेष चर्चा मैं करूंगा। ताकि शिक्षा में सुधार हो सके। कार्यक्रम में उपस्थित रुहुल अमीन खान उर्फ साहमून खान ने कहा कि हमने इसी उम्मीद से सनसरैया गांव में एक कॉलेज का निर्माण किया। लेकिन आज तक मेरा कॉलेज सरकार के नीति के वजह से नहीं चल पा रहा हैं।

जब तक सरकार अपने नीति को नहीं सुधारेगी तब तक बिहार में कोई भी व्यक्ति कामयाबी की तरफ नहीं बढ़ पाएगा। जब शिक्षकों के साथ इतनी बड़ी खिलवाड़ हो सकती है तो और लोगों के साथ क्या होगा ? इस कार्यक्रम में उपस्थित डॉ जावेद कमर, डॉ नसीम अहमद नसीम, डॉ जफर ईमाम, डॉ शफी अहमद डॉ फारूक आजम,जाकिर बलीग रूहुल अमीन खान,परवेज़ आलम इरशाद दुलारे,जुबैर अहमद,मो ज़ाकिर,अबुल खैर नश्तर, डॉ जाकिर हुसैन,नुरुल इस्लाम शमीम कमर रेयाजी,आरिफ लखनवी,शहाबुद्दीन अहमद आदि गणमान्य लोग उपस्थित रहें।