हरसिद्धि गायघाट चौक पर भुजा मीट दुकान में छापेमारी करती उत्पाद पुलिस
R7BHARAT अनुमण्डल ब्यूरो नीरज मिश्र अरेराज अनुमण्डल क्षेत्र में शराब बेचने की सूचना पर भुजा मीट दुकान में छापेमारी, उत्पाद पुलिस ने दुकान को खंगाला, नही मिला शराब,**गायघाट चौक पर भुजा मीट दुकान में छापेमारी करती उत्पाद पुलिस
*हरसिद्धि*। थाना क्षेत्र के गायघाट चौक स्थित एक भुजा मीट दुकान में शराब बेचने की सूचना पर अरेराज उत्पाद थाना के पुलिस ने रविवार को छापेमारी किया। छापेमारी का नेतृत्व अरेराज उत्पाद थाना के दारोगा भुवन रंजन ने किया। पुलिस दुकान को पूरा खंगाला। लेकिन शराब नहीं मिली। उत्पाद पुलिस दुकान के इर्द गिर्द भी पूरी तरह से खंगाला। दरोगा भुवन रंजन ने दुकानदार को चेतावनी देते हुए कहा कि तीसरी बार शिकायत मिली थी। शिकायत नही आनी चाहिए। दुकानदार ने पुलिस से कहा कि हुजूर हम गरीब आदमी है। भुजा व तास बनाकर बेचते है।










