शिवहर—- जिला पदाधिकारी राम शंकर द्वारा अपने कार्यालय प्रकोष्ठ में सीतामढ़ी-शिवहर नई रेल परियोजना (28 km) के निर्माण हेतु रेलवे पदाधिकारियों के साथ समीक्षात्मक बैठक की गयी।
बैठक में उप-विकास आयुक्त शिवहर, अपर समाहर्ता शिवहर, मुख्य अभियंता निर्माण/ उत्तर पूर्व मध्य रेल, महेंद्रु घाट पटना, उप मुख्य अभियंता पूर्व मध्य रेल, नरकटियागंज, जिला भू अर्जन पदाधिकारी, अनुमंडल पदाधिकारी, अंचलाधिकारी शिवहर, अंचलाधिकारी पिपराही उपस्थित रहे।बैठक में जिला पदाधिकारी द्वारा मुख्य अभियंता निर्माण/ उत्तर पूर्व मध्य रेल, महेंद्रु घाट पटना, उप मुख्य अभियंता पूर्व मध्य रेल, नरकटियागंज को संरेखण से सम्बंधित कार्य करने हेतु निदेश दिया गया ताकि सीतामढ़ी-शिवहर नई रेल परियोजना (28 km) के निर्माण हेतु अग्रतर कार्रवाई किया जा सके।










