चार लोगों पर बिजली चोरी का मुकदमा और जुर्माना

216

अरेराज कहीं विद्युत लाइन में कटिया डालकर बिजली चोरी की जा रही थी, तो कहीं मीटर को बाइपास किया गया था। बिजली चोरी के इन मामलों का खुलासा बुधवार को उस वक्त हुआ, जब विद्युत कनीय अभियंता अरेराज अपने टीम के साथ औचक निरीक्षण पर निकले।

टीम को देखकर कई लोेगों ने कटिया निकाल लिए और कुछ के घरों का निरीक्षण किया गया l

निरीक्षण के दौरान पाया गया कि उर्मिला देवी पति शिव कुमार राय, राम विनय शर्मा पिता विशिष्ट शर्मा, रमेश राम पिता ललन राम, सोनू कुमार पिता वीपेन्द्र सिंह पर अरेराज ओ.पी. थाना प्रभारी को लिखित आवेदन देकर उनके खिलाफ विद्युत चोरी का प्रकरण बनाया गया। मीटर बाइपास करने वालों के खिलाफ कार्रवाई की गई।

Republic7 भारत/ निज संवाददाता