भ्रमण कार्यक्रम के दौरान ढाका पहुंचे जिलाधिकारी

192

जिलाधिकारी , मोतिहारी भ्रमण कार्यक्रम के दौरान सिकरहना( ढाका ) अनुमंडल कार्यालय का निरीक्षण करने पहुंचे ।

निरीक्षण के क्रम में जिलाधिकारी महोदय ने समान्य प्रशाखा, आपूर्ति शाखा, नजारत शाखा, राजस्व प्रशाखा, अनुमंडल आरटीपीएस, अनुमंडल निर्वाचन कार्यालय, भूमि राजस्व शाखा सहित अन्य शाखाओं का लिया जायजा ।

कार्यालय में मौजूद कर्मियों से प्राप्त आवेदनों के बारे में ली आवश्यक जानकारी ।

अनुमंडल कार्यालय में उपस्थित आमजनों से मिलकर समस्याओं के बारे में उन्होंने आवश्यक जानकारी हासिल किया ।

उन्होंने अनुमंडल पदाधिकारी को निर्देश देते हुए कहा कि आमजनो की समस्याओं को जल्द से जल्द निष्पादन करें।

अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी को निर्देश देते हुए उन्होंने कहा कि ढाका अनुमंडल बॉर्डर क्षेत्रों में चौकसी बढ़ाना सुनिश्चित करें ।

इस अवसर पर अनुमंडल पदाधिकारी , अनुमंडल लोक शिकायत निवारण पदाधिकारी , भूमि सुधार उप समाहर्ता, जिला जनसंपर्क पदाधिकारी के साथ-साथ सभी पदाधिकारी एवं कर्मचारी गण उपस्थित थे ।