शिवहर—13 मई को राष्ट्रीय लोक अदालत के आयोजन को देखते हुए जिला व सत्र न्यायाधीश जिला विधिक प्राधिकार के अध्यक्ष धर्मशील श्रीवास्तव के दिशा निर्देश के आलोक में एक बैठक जिला विधिक सेवा प्राधिकार के सचिव व एडीजे निशित दयाल के नेतृत्व में की गई।बैठक में जिला प्रशासन शिवहर के पंचायती राज विभाग के पदाधिकारी सुजाता राज शामिल थे।
जिला विधिक प्राधिकार के सचिव श्री दयाल ने बताया है कि 13 मई को इस साल का दूसरा राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन होगा। इस बार भी अधिक से अधिक मुकदमे के निपटारे का लक्ष्य रखा गया है।उन्होंने बताया है कि लगभग 4000 नोटिस पक्षकारों को जारी किया गया है।
और अभी भी नोटिस भेजने का सिलसिला जारी है।बैंक, श्रम, वन, बिजली ,माप -तोल विभागों के पदाधिकारियों के साथ लगातार बैठक की जा रही है।ग्राम कचहरी के मुकदमे के निपटारे को लेकर पंचायती राज विभाग के पदाधिकारी सुजाता राज के साथ बैठक की गई है।










