हरसिद्धि जहरीले शराब कांड का सप्लायर गिरफ्तार
R7BHARAT अरेराज अनुमण्डल ब्यूरो भाग रहा था नेपाल,हरसिद्धि पुलिस को मिली बहुत बड़ी सफलता
पूर्वी चंपारण जिले में हुई जहरीली शराब कांडमें अप्राथमिकी अभियुक्त कृष्णा साह को नेपाल बॉर्डर से गिरफ्तार किया गया है. कृष्णा साह नेपाल भागने के फिराक में था. गिरफ्तार कृष्णा साह पर शराब सप्लाई करने का आरोप है. गिरफ्तार शराब सप्लायर कृष्णा साह हरसिद्धि थाना क्षेत्र के सिंगहा उज्जैन लोहियार का रहने वाला है. दरअसल, पुलिस को सूचना मिली थी कि कष्णा साह रक्सौल से आदापुर के रास्ते नेपाल में प्रवेश करने की फिराक में है.


पुलिस ने जाल बिछाया और रक्सौल से आदापुर जाने वाली सड़क पर उसे गिरफ्तार कर लिया. कृष्णा साह का आपराधिक इतिहास भी है. उसके ऊपर मद्य निषेध उत्पाद अधिनियम के तहत हरसिद्धि थाना में दो मामले 253/17 और 196/22 दर्ज हैं. पुलिस गिरफ्तार कृष्णा साह से पूछताछ कर रही है. सूत्रों के अनुसार इसने मोेतिहारी के तीन जगहों पर मौत की सप्लाई की थी. तुरकौलिया, सुगौली और पहाड़पुर में इसने शराब की सप्लाई की थी. बता दें कि 14 अप्रैल को पिता पुत्र समेत आठ लोगों की संदिग्ध मौत का मामला सामने आने के बाद जिला प्रशासन ने इनके मौत का कारण डायरिया बताया था. जब काफी संख्या में लोग बीमार पड़ने लगे और बीमार लोगों ने शराब पीने की बात कबूली तब जाकर मामला सामने आया कि जहरीली शराब पीने से लोगों की मौत हुई है.जहरीली शराब पीने से मौत आंकड़ा धीरे-धीरे बढ़ने लगा.अभी भी जहरीली शराब पीने से बीमार हुए लोगों की मौत का मामला सामने आ रहा है. अब तक 45 लोगों की मौत की जानकारी मिल रही है. जबकि जिला प्रशासन 31 लोगों के मौत की पुष्टि कर रही है. 10 लोगों के पोस्टमार्टम की बात जिला प्रशासन द्वारा बतायी गई है.छापेमारी मे हरसिद्धि SHO विक्रांत सिंह, ज्वाला सिंह, रविरंजन कुमार, बिनीत कुमार के साथ साथ पुलिस बल और दफादार राजेश्वर गिरी, तफ़सीर आलम खां, रामबाबू यादव भी मौजूद थे। हरसिद्धि पुलिस ने अकेले दम पे बहुत बड़ी सफलता पाई है। जिसमे हरसिद्धि के चौकीदारों ने भी बहुत बहादुरी दिखाई है।






