मोतिहारी जिले में सौरभ जोरवाल जिलाधिकारी की अध्यक्षता में स्वास्थ्य विभाग की समीक्ष्मात्मक बैठक समाहरणालय स्थित सभागार भवन, मे आयोजित की गयी। जिलाधिकारी कि अध्यक्षता में स्वास्थ्य विभाग के सिविल सर्जन मौजूद थे 
बैठक में मुख्य रूप से जिला स्वास्थ्य विभाग द्वारा संचालित विभिन्न कार्यों की समीक्षा की गयी।
जिलाधिकारी महोदय ने स्वास्थ्य कार्यों में सुधार लाते हुए कार्यों में प्रगति लाने को लेकर सिविल सर्जन को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए ।
निर्देश देते हुए कहा कि अनुमंडल स्तर पर रोस्टर वाईज कार्यों की समीक्षा करना सुनिश्चित करें ।
इस अवसर पर सिविल सर्जन, एसीएमओ,डीएस, डीपीएम, डब्ल्यूएचओ, केयर सहित अन्य प्रशासनिक पदाधिकारी मौजूद थे।









