PFI के खिलाफ NIA का बड़ा एक्शन

130

भारत:-भारत में प्रतिबंधित संगठन पॉपुलर फ्रंट ऑफ इंडिया (PFI) पर नेशनल इंवेस्टिगेशन एजेंसी ने एक बार फिर बड़ा एक्शन लिया है. जांच एजेंसी ने पीएफआई के उत्तर प्रदेश, मध्य प्रदेश और बिहार समेत कई राज्यों में 17 ठिकानों पर एक साथ छापेमारी की है.l

आरोप है कि PFI के कई ओवर ग्राउंड वर्कर (OGW) एक बार फिर देश विरोधी गतिविधियों में अपना कदम बढ़ा रहे हैं. सूत्रों के मुताबिक पीएफआई पर प्रतिबंध लगने और इसके शीर्ष नेताओं के जेल जाने के बाद संगठन ने अपने कार्यकर्ताओं को दोबारा संगठित और मजबूत करने का काम शुरू कर दिया है. एनआईए की टीम ने मोतिहारी जिले में भी दस्तक दी है. टीम ने चकिया के कुंआवा गांव में छापेमारी की है. छापा कुंववा गांव के सज्जाद अंसारी के घर पर मचा. सज्जाद पिछले 14 महीनों से दुबई में नौकरी कर रहा है.l

यह एक्शन पहले ही गिरफ्तार हो चुके हरपुर किशुनी निवासी इरशाद की निशानदेही पर हुई है. एनआईए की टीम छापेमारी के दौरान सज्जाद का आधार ,पैन कार्ड और अन्य कागजात साथ ले गई है.