कार्यक्रम स्थल का निरीक्षण करने पहुंची जिला स्तरीय टीम

245

मोतिहारी R7 भारत भ्रमण कार्यक्रम के दौरान जिला स्तरीय टीम , कला संस्कृति एवं युवा विभाग, बिहार सरकार द्वारा जिला प्रशासन,मोतिहारी के सहयोग से कोटवा प्रखंड अंतर्गत जसौलीपट्टी में 15 से 17 अप्रैल 2023 को ( तीन दिवसीय) ” चम्पारण सत्याग्रह स्मृति समारोह” के सफल आयोजन हेतु कार्यक्रम स्थल का निरीक्षण करने पहुंची।

आयोजन की तैयारी को लेकर कार्यक्रम को सफल बनाने हेतु गांधीजी के आदमकद प्रतिमा का रंग रोगन ,सांस्कृतिक कार्यक्रम , प्रभात फेरी, श्रमदान, स्वच्छता अभियान, कवि सम्मेलन, भाषण , पेंटिंग प्रतियोगिता, विभिन्न विभागों द्वारा स्टाल का निर्माण आदि विषयों पर विस्तृत रूप से विचार विमर्श किया गया।

इस अवसर पर जिला आपूर्ति पदाधिकारी , भूमि उप समाहर्ता मोतिहारी सदर ,जिला कला संस्कृति विभाग के पदाधिकारी, जिला जनसंपर्क पदाधिकारी, गुलरेज शहजाद, अभय अनंत, प्रखंड विकास पदाधिकारी ,अंचलाधिकारी, प्रधानाचार्य के साथ-साथ गणमान्य ग्रामीण उपस्थित थे ।