भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संस्थान (ISRO) स्कूली बच्चों के लिए “युवा वैज्ञानिक कार्यक्रम”, YUVIKA नामक एक विशेष कार्यक्रम का आयोजन कर रहा है, जो अंतरिक्ष विज्ञान में उभरते रुझानों में युवा छात्रों को अंतरिक्ष प्रौद्योगिकी, अंतरिक्ष विज्ञान और अंतरिक्ष अनुप्रयोगों पर बुनियादी ज्ञान प्रदान करने के लिए है।
ISRO ने “कैच देम यंग” के लिए इस कार्यक्रम को तैयार किया है, जिसमें ISRO बाल्यावस्था से ही उभरते वैज्ञानिकों को प्रशिक्षित करेगी। इस कार्यक्रम की मदद से ISRO द्वारा विज्ञान, प्रौद्योगिकी, इंजीनियरिंग और गणित (STEM) में और अधिक छात्रों को आगे बढ़ने के लिए प्रोत्साहित करने की भी उम्मीद है।
*योग्यता: वह छात्र-छात्राएं जो जनवरी 2023 में 9वीं क्लास में थे।*
*ऑनलाइन पंजीकरण 20 मार्च से 3 अप्रैल तक ही होगा।*
निम्न लिंक के माध्यम से छात्र-छात्राएं अपना पंजीकरण कर सकते हैं।
https://jigyasa.iirs.gov.in/yuvika
अधिक जानकारी के लिए कृपया ISRO के ऑफिसियल वेबसाइट पर निम्न लिंक के माध्यम से विजिट करें।
https://www.isro.gov.in/YUVIKA.html
यह कार्यक्रम पूर्णतया निःशुल्क है। सेलेक्शन होने के बाद पूरे प्रशिक्षण कार्यक्रम के दौरान रहना, खाना, और आने जाने का किराया भी ISRO की तरफ से छात्रों को निःशुल्क उपलब्ध कराया जाएगा।









