आस्था पर प्रहार करने वाले शातिर चोर गिरफ्तार, गोविंदगंज पुलिस ने बरामद किया हनुमान जी का मुकुट

19

गोविंदगंज पुलिस ने हनुमान मंदिर से भगवान का मुकुट चोरी करने के मामले में बड़ी सफलता हासिल की है। एस डी पीओ रवि कुमार के नेतृत्व और  गोविंदगंज थानाध्यक्ष राजू मिश्रा की सक्रियता से पुलिस ने इस मामले का सफल उद्भेदन करते हुए दो अभियुक्तों को गिरफ्तार किया है। घटना कल बीते रात की है, जब झखरा वार्ड नंबर-1 स्थित हनुमान मंदिर से भगवान का मुकुट चोरी होने का मामला प्रकाश में आया था।

मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस टीम ने त्वरित कार्रवाई की और पुराने आपराधिक रिकॉर्ड व मानवीय सूत्रों के आधार पर ऋतिक कुमार को हिरासत में लेकर पूछताछ की। कड़ी पूछताछ के दौरान ऋतिक ने अपना अपराध स्वीकार करते हुए चोरी के मुकुट को बेचने की बात कबूल की। उसकी निशानदेही पर पुलिस ने तुरकौलिया बाजार स्थित श्रीपति आभूषण दुकान पर छापेमारी की, जहाँ से चोरी गया मुकुट बरामद कर लिया गया। पुलिस ने मुकुट खरीदने के आरोप में दुकानदार अरुण कुमार को भी गिरफ्तार कर लिया है। इस सफल अभियान में अतिरिक्त एस.आई वीरेंद्र पासवान सहित अन्य पुलिस बल की भूमिका सराहनीय रही और अब दोनों आरोपियों को न्यायिक हिरासत में भेजने की प्रक्रिया पूरी की जा रही है।